फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर भड़के मायकेवालों ने पति को पीटा

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी विवाहिता का शव कमरे में मिलने के बाद आपा खो बैठे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस हिरासत में बैठे पति की पिटाई की। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया। मायके पक्ष की ओर से पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र के गांव भनऊ निवासी विकास दुबे ने करीब दो वर्ष पूर्व पुत्री कीर्ति की शादी थाना बेवर क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी पंकज दीक्षित के साथ की थी। शनिवार रात को कीर्ति का शव घर के एक कमरे में पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद पति को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। सूचना मिलने के बाद मायके वाले आए।

उनकी मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। आरोप था कि दहेज की मांग पूरा न होने पर ससुरालीजनों ने कीर्ति की पिटाई करने के बाद गला घोंटकर हत्या की है। थाने पहुचंकर पुलिस हिरासत में बैठे पंकज के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर आरोपी को छुड़ाया।
विज्ञापन


शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति पंकज दीक्षित समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें