फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती और किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
harassment
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात दबंगों ने दलित के घर में घुसकर युवती और किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान परिवारीजनों के विरोध पर उन्हें पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस को देख आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी मंगलवार की शाम खेत पर गई थी। इसी बीच वहां मौजूद अजय कुमार और भूरे ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। शोर सुनकर जब किशोरी की मां वारदात स्थल की ओर दौड़ी तो आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद राधाकृष्ण यादव, अमीर सिंह यादव, धर्मवीर, अनार सिंह, अजय कुमार और भूरे लाठी-डंडा, धारदार हथियार और तमंचा लेकर घर में घुस आए। जातिसूचक गालियां देते हुए किशोरी की बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश। इस दौरान उसके के कपडे़ भी फट गए।
विज्ञापन


परिवारीजनों के विरोध पर उन्हें पीट कर घायल कर दिया। वारदात के बाद भयभीत परिवारीजनों ने थाना कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने एससी/एसटी, दुष्कर्म की कोशिश समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। सीओ सिटी राकेश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें