फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड से हाथापाई करके राइफल छीनी

विज्ञापन
राइफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के तहसील तिराहा पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के साथ मारपीट कर एक नशेड़ी व्यक्ति ने उसकी राइफल छीन ली। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह शराब के नशे में था।
विज्ञापन


सोमवार को होमगार्ड राधारमण और ब्रजेश कुमार नगर के तहसील तिराहा पर ड्यूटी दे रहे थे। तभी शराब के नशे में एक व्यक्ति वहां आ पहुंचा। वह होमगार्ड से गाली गलौज करने लगा। दोनों ने उसे वहां से भगाने की कोशिश की, तो वह भिड़ होमगार्ड के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

यही नहीं पीटने के बाद एक होमगार्ड की राइफल भी छीन ली। इससे घबराए दूसरे होमगार्ड ने मामले की जानकारी थाने पर दी। राइफल छीने जाने की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर ही शराबी को पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया युवक कुलदीप निवासी गांव नगला हरनाथ थाना सैफई इटावा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें