फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी में भीड़ में खो गई नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)।
श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान भीड़ में एक नाबालिग गुम हो गई है। हालांकि परिजनों ने इस दौरान उसे हर जगह तलाश करने की कोशिश की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता भीम सिंह ने बताया कि वह चौधरी मजार पटियाला का रहने वाला है। 29 जुलाई को वह नयनादेवी मंदिर माथा टेकने आए थे। मगर भीड़ अधिक होने के कारण उनकी 17 साल की बेटी कहीं खो गई। हालांकि उन्होंने उसके बाद उसे हर जगह तलाश किया। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। उन्होंने दावा किया कि नाबालिग को जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें