फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर पौने तीन लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी एक महिला ने एक युवक पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख सत्तर हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ललिता पुत्री ग्याप्रसाद यादव ने थाना दिवस के मौके पर एसडीएम अशोक प्रताप सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के गांव बल्लपुर समान निवासी युवक ने उससे स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के एवज में दो लाख सत्तर हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन


दो वर्ष बाद भी न तो उसकी नौकरी लगी और ना ही युवक उसके रुपये लौटा रहा है। पीड़िता के अनुसार वह रुपये उसने ब्याज पर कर्ज लेकर दिए थे। इसके बाद जब उसने युवक के पिता से कहा तो उन्होंने रुपये लौटा देने को कहा पर आज तक उन्हें रुपये नहीं दिए गए। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें