फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
तमंचा बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। गांव लालपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने दौड़ लगा दी। इस बीच सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। शनिवार की सुबह गांव में वारदात होने की इस सूचना ने थाने में हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन में थाना पुलिस, पीआरवी और कोबरा टीम गांव लालपुर पहुंच गईं। पुलिस ने जब जांच की तो मामला जमीन के विवाद का निर्माण का निकला। फायरिंग की सूचना झूठी पाए जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं एक पक्ष की ओर से मारपीट व फायरिंग किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन


उक्त मामले मेें श्यामसुंदर ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि शनिवार की सुबह वह घर पर था। तभी गांव निवासी नामजद लोग लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट कर रहे नामजदों में से एक ने तमंचा से फायर भी किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इंकार करते हुए मामला जमीन के विवाद का बताया। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें