फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दूल्हे के आने से पहले ही पहुंच गई पहली पत्नी

विज्ञापन
शादी का विरोध - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में विकास भवन जाने वाले मार्ग पर स्थित एक मैरिज होम में शादी की तैयारियों के बीच अचानक एक महिला बच्चे को लेकर पहुंची। उसने लड़की पक्ष के लोगों से कहा कि जो दूल्हा बनकर आ रहा है।
विज्ञापन


वह उसकी पहली पत्नी है वह एक बच्चे की मां है। वहीं दूसरा उसके गर्भ में पल रहा है। इतना सुनते ही शादी के माहौल में सन्नाटा पसर गया। जब दूल्हा पक्ष को जानकारी हुई तो वह बारात लेकर ही नहीं आया। लड़की पक्ष ने थाने में शिकायत किए जाने की बात कही है।


किशनी क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी किशनी निवासी युवती के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को बारात को थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में आनी थी। दुल्हन का पूरा परिवार ताम झाम के साथ मैरिज होम में आ चुका था। शादी की तैयारियां चल रहीं थीं।
विज्ञापन


इस बीच शाम के समय एक महिला बच्चे को गोद में लेकर मैरिज होम में आ गई। उसने दुल्हन पक्ष के लोगों से कहा कि जो दूल्हा बारात लेकर आ रहा है। वह उसका पति है उसकी गोद में जो बच्चा है वह उसी का है। वह अब गर्भवती है पति धोखा देकर दूसरी शादी रचा रहा है।

पहले तो किसी को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। जब महिला अपने दावे पर अड़ गई। तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष को फोन कर जानकारी ली। तो दूल्हा पक्ष के लोगों ने अभी मैरिज होम से सभी लोग घर वापस लौट जाओ। किसी अगली तारीख को शादी करेंगे।

इतना कहने के बाद ही दूल्हे ने फोन काट दिया। लड़की पक्ष ने सच्चाई जानने के बाद जब पुलिस को सूचना दी। तो करहल में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई। लड़की पक्ष का कहना है कि वह थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें