फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने की फायरिंग

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम में गुरुवार देर रात शराब के नशे में धुत युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। मैरिज होम संचालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


आगरा रोड गोशाला के समीप निवास कर रहे नितिन कुमार का घर के समीप ही मैरिज होम है। गुरुवार को मैरिज होम में एक लगुन समारोह का आयोजन चल रहा था।

इस दौरान गोशाला के सामने रहने वाला सुमित चौहान, अतुल पृथ्वीराज चौहान और रामू कुमार निवासी गावं ईकरी थाना औंछा शराब के नशे में धुत होकर वहां आ पहुंचे। आते ही तीनों ने पिस्टल व अन्य असलाह से ताबड़तोड़ फायरिंग की। नितिन ने जब रोका तो नामजद आरोपियों ने उस पर भी फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


मारपीट में वह चोटिल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें