फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स के घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। थाना क्षेत्र के न्यू यादव कालोनी में रविवार रात चोरों ने एक एयरफोर्सकर्मी के घर के ताले तोड़ लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर लिए। सोमवार सुबह मकान के ताले टूटे देखने के बाद कालोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


थाना क्षेत्र के न्यू यादव कालोनी में निवास कर रहे एयरफोर्स कर्मी अंशुल दुबे के सूने मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने घर में रखे लाखोें के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। वारदात के समय घर में ताला लगा हुआ था। अंशुल अपनी ड्यूटी पर था वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर गए हुए थे। सोमवार सुबह कालोनी के लोगों ने मकान के ताले टूटे होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व भी आजाद हिंद कालेज के समीप शिक्षक के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर लिए थे। उक्त घटना का भी पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं एयरफोर्स कर्मी के घर में हुई चोरी की घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें