फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस की अनदेखी के चलते लोगों में रोष व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुरा में दो दिन में तीन दुकानों में चोरी, पुलिस बोली-अभी बिजी हैं, बाद में देखेंगे
विज्ञापन

फोटो-26 से 28
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। चोरों ने किशनपुरा बाजार में दो दिनों में दो दुकानों और एक ढाबे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों मामलों में दो में शिकायत ले ली और एक की शिकायत लेते समय किसी स्मैक पीने वालों पर शक जताकर कार्रवाई से पीछे हट गए। इधर, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार का आरोप है कि वह दो बार पुलिस चौकी में खुद गया। उसको एक बार तो आधे घंटे में आने की कही, दूसरी बार इमाम साहब में हुए झगड़े के चलते फोर्स न होने पर मंगलवार को कार्रवाई करने की सलाह दी।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को किशनपुरा खन्ना रोड स्थित कार्तिक अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स और मोहित बूट हाउस में चोरी कर ली गई। सोमवार सुबह ही दुकानों में चोरी की जानकारी लगते ही दुकानदार एकजुट हो गए। खन्ना रोड निवासी रामफल ने बताया कि उसकी किशनपुरा खन्ना रोड पर कार्तिक अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, चोर रविवार रात को छत पर बने स्टोर का गेट तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और दुकान से 22 हजार रुपये नकद व 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उसको सोमवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। वह सुबह करीब दस बजे किशनपुरा पुलिस चौकी में गया। पुलिसकर्मी ने आधे घंटे में आने की कही। वे दो बजे तक इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। वे फिर गए तो पुलिसकर्मी ने बताया इमाम साहब में बड़ा झगड़ा हो गया है, शिकायत दे दो, मंगलवार को आकर मौका देख लेंगे। वह पुलिसकर्मियों के जवाब सुनकर हैरान रहा गया। विजय शर्मा निवासी किशनपुरा ने बताया कि उसका किशनपुरा रोड पर मोहित बूट हाउस है। चोर रविवार रात को उसकी छत पर रखी बैटरी और इंवर्टर चोरी कर ले जाने लगे। तेजाब वहीं पर बिखर गया। वजन के ज्यादा होने के चलते नहीं उठा सके। उसको वहीं पर छोड़कर चले गए। दुकान से तीन-चार जोड़ी जूते चोरी मिले हैं।
विज्ञापन

ढाबे में चोरी की शिकायत लेकर गया तो बोले स्मैक पीने वालों के काम हैं
सुरेश कुमार निवासी किशनपुरा के किशनपुरा रोड स्थित पंजाबी ढाबा में 28 अक्तूबर की रात को चोरी हो गई। चोर ढाबा से एक एलईडी चोरी कर ले गए। जबकि गैस सिलेंडर भी चोरी करने का प्रयास किया। रविवार सुबह किशनपुरा पुलिस चौकी में शिकायत लेकर गया, लेकिन उसको किसी स्मैक पीने वाले द्वारा चोरी कर ले जाने की बात कहकर टाल दिया गया। उसकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाईनहीं की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
किशनपुरा स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान में चोरी की सूचना मिली थी। इसी बीच दरगाह में दो पक्षों में लड़ाई झगड़ा हो गया। वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गया था। वे इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल ले गए। पुलिसकर्मी को चोरी के मामले में मौका देखने के आदेश दिए थे। ऐसा नहीं किया है तो वह खुद मौका मुआयना कर उचित कार्रवाई करेंगे।
वीरेंद्र कुमार, प्रभारी, किशनपुरा चौकी पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें