फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट एजेंसी से नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
ताला तोड़कर की चोरी
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर स्थित सभासद की ट्रांसपोर्ट एजेंसी के ताले तोड़ कर चोरों ने लाखों की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह ताले टूटे मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन



कस्बा निवासी मनोज कुमार जैन की घिरोर के मुख्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट एजेंसी है। इसी कार्यालय में कई अन्य एजेंसियों का काम भी करते हैं। शुक्रवार की शाम तकादे में आई करीब 1.80 लाख की नकदी को वह दुकान पर ही रख कर घर चले गए थे।


रात को चोरों ने एजेंसी के ताले तोड़ने के बाद गोलक में रखी 1.80 लाख की नकदी और हजारों रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह जब मनोज कार्यालय पर पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो गोलक से नकदी व कार्यालय में रखा काफी सामान गायब था।
विज्ञापन



दुकान के बाहर एक बेलचा भी पड़ा हुआ था। चोरी की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें