फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिले अहम सुराग, जल्द खुलासे का दावा

विज्ञापन
संजीव गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उद्योगपति संजीव गुप्ता की बरामदगी के प्रयास कर रही एसटीएफ और एसओजी के हाथ बुधवार को अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस संबंध में मौन साधे हुए हैं। इस समय जिला पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसटीएफ, इंटेलीजेंस और सर्विलांस टीम मिलकर काम कर रही हैं। पुलिस की एक टीम ने एनसीआर में कैंप किए हुए है।
विज्ञापन


एसटीएफ के साथ एसओजी पिछले पांच दिनों से उद्योगपति के अपहरण की एक-एक कड़ी को जोड़ रही है। संजीव गुप्ता की भले ही बरामदगी नहीं हुई है लेकिन उसके बारे में ठोस जानकारी पुलिस को मिली हैं। एसओजी और एसटीएफ देश के विभिन्न हिस्सों में डेरा डाले हुए है। वहीं घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने संजीव गुप्ता की ऑर्चिट ग्रीन स्थित कोठी को नहीं छोड़ा है। उनके परिवार के सदस्यों पर पुलिस नजर रखे हुए है। परिवारीजनों से मिलने कौन कौन आया। कितनी देर रुका। पूरी खबर भी रखे हुए है। सादा वर्दी में पुलिस की एक टीम संजीव गुप्ता के आवास पर 24 घंटे सुराग तलाशने में लगी है।


24 जुलाई की रात 9.19 बजे के बाद नहीं खुला फोन
पुलिस अधिकारियों की माने तो संजीव गुप्ता का व्हाट्सएप 48 घंटे से बंद जा रहा है। 24 जुलाई की रात 9.19 पर व्हाट्सएप बंद किया था। इससे पूर्व 24 जुलाई की रात संजीव गुप्ता के व्हाट्सएप नंबर से पत्नी को एक मैसेज प्राप्त हुआ था। इसमें कोठी के बाहर से फोर्स हटाने का जिक्र किया गया था। इसके बाद से व्हाट्सएप का प्रयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन



लापता उद्योगपति के परिवारीजनों से मिले व्यापारी नेता
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता व जिलाध्यक्ष बीएस गुप्ता संगठन के पदाधिकारियों, विनोद महेश्वरी, रीतेश अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता के साथ संजीव गुप्ता के परिवारीजनों से मिलने पहुंचे। पिता शांति स्वरूप से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में आपराधिक घटनाएं तेजी के साथ बढ़ रही हैं।


प्रभारी मंत्री ने भी ली जानकारी
जिले के प्रभारी मंत्री नीककंठ तिवारी ने भी भाजपा नेताओं से संजीव गुप्ता अपहरण मामले में पूरी जानकारी ली है। भाजपा नेताओं ने एडीजी से भी बात की।

उद्योगपति संजीव गुप्ता के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस हर पहलू पर अपनी जांच कर रही है। उनको जल्द बरामद कर लिया जाएगा। कुछ लोग संजीव गुप्ता के मिलने पर केवल अफवाह फैला रहे है। ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन

अजय कुमार, एसएसपी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें