फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने कार से उड़ाए जल निगम कर्मचारी के बैग

विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस की सक्रियता के चलते मंगलवार को पुलिस एक कार से उड़ाए गए दो बैग कुछ ही देर में बरामद कर लिए। भोगांव तहसील से वापस लौट रहे जल निगम केकर्मचारी की कार से टप्पेबाजों ने बैग में रखा मोबाइल, लैपटाप और नकदी पार कर दी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की जीपीएस लोकेशन के आधार पर चोरों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान टप्पेबाज दोनों बैग छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


कैनाल स्थित जल निगम की कालोनी में रह रहे कर्मचारी रोहितेंद्र मंगलवार को भोगांव में आयोजित तहसील दिवस में सम्मिलत होने गए थे। दोपहर डेढ़ बजे जब वह कार से वापस लौट रहे थे। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र में भांवत चौराहा के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें इशारा कर गाड़ी से तेल टपकने की जानकारी दी। कुछ दूरी पर कार को रोकने के बाद रोहिंद्र ने जब बाहर निकल कर देखा तो बोनट से काला तेल बह रहा था। जांच करने के बाद जब सब कुछ ठीक लगा तो वह वापस गाड़ी में बैठे तो देखा कि मोबाइल, लैपटाप व नकदी रखे दो बैग कार से गायब हो गए थे।

उन्होंने तुरंत कोतवाली जाकर पुलिस को साथ हुई घटना से अवगत कराया। मोबाइल का जीपीएस दिखाते हुए बताया कि टप्पेबाज करहल की ओर जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद एसआई अमित सिंह ने लोकेशन के आधार पर पीछा शुरू कर दिया। सभी कोबरा और मोबाइल टीमें गांव हरचंदपुर के समीप घेराबंदी में जुट गईं। पुलिस का पीछा करने की जानकारी होने के बाद टप्पेबाज दोनों बैग फेंक कर भाग गए। पुलिस ने काफी देर तक उनकी तलाश की मगर हत्थे नहीं चढ़ सके। कार से चोरी गए सामान को पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद पीड़ित को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें