फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसी डिमांड, वैसी ही बाइक स्कूटी चुराते थे चोर-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
जैसी डिमांड, वैसी ही बाइक-स्कूटी चुराते थे चोर
विज्ञापन


गाजियाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने ऐसे वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो डिमांड के मुताबिक वाहनों की चोरी कर औने-पौने दामों पर बेच देता था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 21 बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। उधर, खोड़ा पुलिस ने भी सोमवार को वाहन चोरी करने वाले चार चोरों को दबोचा है। उनके पास से दो बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि इंदिरापुरम पुलिस ने दानिश निवासी धूनापुरमा नई बस्ती बिजनौर, अश्वनी उर्फ गोलू निवासी नंगली ईसा इंचौली, मेरठ और अविनाश निवासी टंडोल, सदर बाजार मेरठ को गिरफ्तार किया है। इनको कनावनी पुस्ता रोड शिव मंदिर के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर 21 बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई। तीनों चोर जिस बाइक की डिमांड होती थी उसी को चोरी कर आगे बेच देते थे। सीओ ने बताया कि तीनों पहले मॉल, मल्टीप्लेक्स, अस्पताल और सोसायटियों के आसपास एकांत में खड़ी बाइकों की रेकी करते थे और मौका मिलने पर वह मास्टर चाभी से लॉक खोलकर बाइक चुरा लेते थे। चोरी की बाइकों को एक स्थान पर इकट्ठा कर लेते थे और ग्राहक मिलने पर बाइक पसंद कराकर बेच देते थे। उधर, खोड़ा पुलिस ने भी चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर इनके पास से दो बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि खोड़ा पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर राशिद उर्फ पव्वा, सुमित कुमार, मनोज उर्फ राहुल उर्फ दत्तू और जहीर खां है। सभी खोड़ा की अलग-अलग कालोनियों में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बरामद की गई एक बाइक दिल्ली जामिया नगर से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयनगर पुलिस ने भी एक वाहन चोर
विजयनगर पुलिस ने भी एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चोर साहिल निवासी कैला भट्ठा है। उसके पास से एक महंगी बाइक बरामद हुई है। यह बाइक उसने नोएडा से चोरी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें