फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला से 50 हजार लूटे

विज्ञापन
लूटपाट
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी वृद्धा से एक बदमाश ने 50 हजार की नकदी लूट ली। वारदात के बाद लोगों ने बदमाश का पीछा किया, मगर हाथ नहीं लग सका। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी वृद्धा राधादेवी गुरुवार दोपहर को पुत्रवधू के साथ तांगा स्टैंड के समीप सिटी पोस्ट आफिस से रुपये निकालने गई थी। डाकघर से रुपये निकालने के बाद वह घर आ रही थीं। तभी मोहल्ला भरतवाल में बदमाश ने वृद्धा का रुपयों से भरा थैला लूट लिया।
विज्ञापन


वृद्धा व साथ चल रही पुत्रवधू ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने भाग रहे बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया। कटरा मोहल्ला पहुंचने के बाद बदमाश एक मकान की छत पर चढ़कर कहीं गायब हो गया।

सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मकान की तलाशी के साथ ही इलाके में बदमाश की तलाश की। मगर उसका कोई पता नहीं लग सका। वृद्धा ने बताया कि झोले में 50 हजार रुपये की नकदी और तीन पासबुक रखीं हुईं थीं। पीड़िता ने थाने जाकर तहरीर दी। जिस पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बदमाश के बारे में कुछ पता न लगने के बाद अब पुलिस तांगा स्टैंड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अगर बदमाश डाकघर से पीछे लगा होगा तो निश्चित ही उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें