मुरादाबाद के डिप्टीगंज निवासी श्वेता चितरानी बृहस्पतिवार को बरेली आई थीं। वह कोतवाली क्षेत्र के बाजार में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान उनके बैग में रखे पर्स से चोर सोने की चेन, अंगूठी, छह हजार रुपये और एक मोबाइल चोरी कर ले गया। घटना की रिपोर्ट अज्ञात चोर के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है।