फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम दंपति को पीटने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
क्राइम - फोटो : Desk
विज्ञापन
मैनपुरी। पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे मुस्लिम दंपति के साथ मारपीट के मामले में नामजद दो आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेजा है। घटना के चार दिन बाद ही पुलिस ने नामजद दो अन्य आरोपियों को जेल भेजा था। ट्रेन में सीट को लेकर विवाद के बाद घटना हुई थी। जिसका मामला जीआरपी में दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है जुलाई माह में फर्रुखाबाद के मोहल्ला गढ़ी नूरखां निवासी शाकिर अली पत्नी के साथ पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब विरायमपुर तखरऊ हाल्ट स्टेशन पर रुकी थी। तभी ट्रेन में चढे कुछ युवकों ने जबरिया सीट पर बैठने की कोशिश की थी। विरोध करने पर युवकों ने साथियों के साथ मिलकर दंपति की पिटाई कर दी थी। घटना के बाद शाकिर अली ने फर्रुखाबाद में मारपीट, 60 हजार के जेवर लूटने समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया था। मामला जीआरपी मैनपुरी का होने के चलते पुलिस ने निल पर रिपोर्ट दर्ज कर जीआरपी थाना भेज दी थी।

वहीं एसओ जीआरपी के मुताबिक मामला लूटपाट का नही बल्कि सीट के विवाद में मारपीट का बताया गया था। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने दो आरोपियों फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के नगला रामकिशन निवासी विकास और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को जीआरपी पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों संकेस और अमित निवासी नगला रामकिशन फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें