फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव कैशोपुर में आठ माह पूर्व प्रधानपति की हत्या के इनामी आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। थाने में लिखापढ़ी के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन


विदित है कि गांव केशौपुर में सात नवंबर 2016 को प्रधानपति प्राग सिंह जाटव पत्नी शीला देवी के साथ करहल तारीख करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी गांव के समीप ही घात लगाकर बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। चार गोली लगने के बाद प्राग सिंह को आगरा ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए परिवारीजनों ने शव को पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया था। कई घंटो बाद अधिकारियों के आश्वासन देने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

मृतका की पत्नी शीला देवी ने गांव के ही सूरज पाल सिंह अभिलाख सिंह के खिलाफ प्रधानी की रंजिश के चलते हत्या करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। दो मार्च को आरोपियों के घर की कुर्की भी की जा चुकी थी। मगर आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते सूरजपाल पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह थानाध्यक्ष ने हत्यारोपी सूरजपाल को दिहुली चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील यादव का कहना है कि दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें