फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न रोकने पर लुटेरों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी- कुर्रा। सैफई-पतारा मार्ग पर बाइक पर जा रहे दंपति को लुटेरों ने ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। वह नहीं रुके तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस पर दंपति रुक गए, लुटेरे नकदी और जेवर लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।


थाना क्षेत्र के गांव लहराएमनीपुर निवासी महाराम सिंह शुक्रवार शाम पत्नी सीमा देवी के साथ बाइक से ससुराल गांव अलीपुर जा रहे थे। सैफई पतारा मार्ग पर पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाराम सिंह ने बाइक तेजी से दौड़ा दी। इस पर बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली चलने के बाद महाराम ने बाइक रोक दी। लुटेरे महिला की दो अंगूठी, कान के झाले और नकदी लूटकर फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई भी पकड़ में नहीं आ सका। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें