फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसीपुर में दो पक्ष में ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर में दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से लोग घरों में दुबक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी राजेश यादव का बुधवार को गांव गोपियापुर निवासी ज्वाला सिंह की किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच गांव के कुछ लोगों ने दोनों समझाकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष के लोग असलाह और लाठी डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते इनमें होने लगी।

साथ ही दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण घरों के बाहर खेल रहे बच्चों को लेकर घर में दुबक गए। इस बीच किसी ने थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख फायरिंग कर रहे लोग भाग गए। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें