फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चुनौती दे रहे लुटेरे

विज्ञापन
लूट
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। शहर की सड़कों पर खुलेआम लुटेरों वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। महज 24 घंटे के दौरान लुटेरों ने लूट की चार वारदात कर पुलिस को चुनौती दे दिया है। वहीं लोग इससे सहम गए हैं। उधर, पुलिस लुटेरों को शीघ्र पकड़ने का जो दावा कर रही है, वह फेल होता दिख रहा है।

मोहल्ला पुरोहिताना निवासी प्रियंका श्रीवास्तव श्मशान घाट रोड स्थित शांती देवी महाविद्यालय से बीटीसी कर रहीं हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे जब वह एक सहेली के साथ घर लौट रहीं थीं। इसी बीच काली पल्सर से आए बदमाशों ने प्रियंका से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन


वारदात के बाद जब पीड़िता परिवारीजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो निराश करने वाला जवाब मिला। पीड़िता के साथ आए व्यक्ति ने थाने में एसएसआई ने कार्रवाई करने की बजाय कहा कि आखिर स्कूल में चेन पहन कर क्यों जाते हैं।

मोहल्ला देवपुरा निवासी विवेक प्रताप शनिवार दोपहर को पंजाबी कालोनी गए हुए थे। दोपहर को जब वह जिला अस्पताल जा रहे थे। तभी हरिदर्शन नगर से जिला अस्पताल के लिए जाने वाली गली के समीप पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। गले में पड़ी सोने की चेन, मोबाइल और जेब में रखी तीन हजार की नकदी लूट कर भाग गए। घटना की तहरीर पीड़ित ने थाने में दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी भूपेंद्र शाक्य शुक्रवार रात को घर के बाहर टहल रहे थे। वह मोबाइल पर बात करते हुए जब बाईपास रोड पर पहुंचे। तभी पीछे से आई बाइक आगे रुक गई। बाइक से उतरे दो लुटेरों ने गले में पड़ी सोने की चेन व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

देवी रोड पर पंजाबी अहाता में रह रहे आढ़ती विवेक कुमार शुक्रवार रात को किसी काम से आवास विकास कालोनी गए थे। जब वह पैदल उत्तम नर्सिंग के समीप मोबाइल पर बात करने में व्यस्त थे। तभी एक काली पल्सर से आए दो लुटेरे मोबाइल लूट कर भाग गए। पीछा करने के दौरान विवेक ने बाइक का नंबर यूपी 84के 5394 नोट कर लिया। जब नंबर का पता लगाया गया तो वह किसी आल्टो कार का नंबर निकला।
विज्ञापन


एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि लूट की वारदात करने वाले जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। जनता को भी अगर किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगती हैं तो इसकी जानकारी उन्हें या नजदीकी थाने में अवश्य दें। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें