फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बदलते मौसम में बीमारियों ने फिर से दस्तक देना शुरू कर दिया है। हालत यह है कि जिला अस्पताल का जनरल वार्ड बुखार, डायरिया सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों से भर गया है। एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में पडरौना के करन (नौ वर्ष), तरयासुजान की सुनैना (दस वर्ष), बैरिया की नीतू (14 वर्ष), लुअठहां के राजू (पांच वर्ष), तुर्कपट्टी की कोहिनूर (13 वर्ष), रामधाम विशुनपुरा के अरविंद (13 वर्ष), कुशीनगर के अनुप (ढाई वर्ष), तिवारीपट्टी की ज्योति (तीन वर्ष), लंगड़ी बाजार की पुष्पा (छह वर्ष), सबया के विक्की (एक वर्ष), बेलवा के आठ माह के प्रिंस और हेतिमपुर की दस वर्ष की सरिता सहित कई मरीजों को जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया था। मरीजों की भीड़ अधिक हो जाने के कारण एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा था। भर्ती कराए गए इन मरीजों में सर्वाधिक संख्या बच्चों की रही।
संयुक्त जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ बाल रोग सलाहकार डॉ. सतीश रंजन ने बताया कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है। ऐसे मौसम में बच्चों को फीवर, डायरिया, एलर्जी कफ और शरीर में झटके आने की समस्या अधिक आ रही है। ऐसे में बच्चों को बुखार के साथ यदि झटके आएं तो उन्हें तत्काल नजदीक के सीएचसी-पीएचसी में बने ईटीसी में दिखा लें या किसी योग्य डॉक्टर से सलाह लें। डायरिया की दशा में भी ओआरएस का घोल देने देने के साथ ही बच्चे को कुशल डॉक्टर से दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें