फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ से पहले ही दंपति ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेशपुर में करवाचौथ से एक दिन पहले ही पति-पत्नी ने एक दूसरे पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। दंपति को परिवारीजनों जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेशपुर में शनिवार दोपहर संजू यादव का पत्नी सीमा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आक्रोशित दंपति ने एक दूसरे पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया। गुस्से में दोनों ने एक दूसरे से जलती हुई माचिस की तीली लगा दी। देखते ही देखते दंपति आग की लपटों में घिर गए।

चीख पुकार व घर से धुआं निकलता देख परिवारीजन और पड़ोसियों ने आग बुझाई। दोनों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें