मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग बच्ची के बाप की नापाक करतूत सामने आई है। गुजरात में काम करने वाला आरोपी पत्नी को पार्टनर के साथ रात गुजारने को मजबूर करता है। मना करने पर मासूम के सामने ही पत्नी के साथ दुष्कर्म करता है। बुधवार को पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया।
आगरा के बाह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी, उसकी एक बेटी है। वो पति के साथ गुजरात में रह रही है। आरोप लगाया पति 20 नवंबर 2016 की रात एक दोस्त को लेकर घर आया। दोनों ने शराब पी इसके बाद पति के साथ आए दोस्त ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने जब पति से शिकायत की तो पति ने कहा दोस्त तुम्हें एक रात के लिए पार्टनर बनाना चाहता है महिला के इनकार करने पर उसने बच्ची के सामने गालियां दीं और दुष्कर्म किया।
महिला का आरोप है पति और दोस्त ने गुजरात में पांच माह तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ माह पूर्व पति व उसके दोस्त के चंगुल से निकल कर गांव पहुंची। जब यह बात सास व जेठ को बताई तो उन्होंने मुंह बंद करने के लिए 30 लाख रुपये देने की पेशकश की। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बुधवार को किसी तरह महिला एसपी राजेश एस से मिलने पहुंची। एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।