फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र की हत्या कर शव दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। नौ दिन पूर्व लापता हुए प्रधान पुत्र की हत्या कर शव को घर से कुछ दूरी पर दफना दिया गया। इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी। सोमवार को जमीन में दफन किशोर का पैर बाहर दिखने पर लोगों को जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम ने भी जांच की। पुलिस वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी है। हत्या की वजह प्रधानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मकबूलपुर निवासी ग्राम प्रधान लालची बंजारा का 17 वर्षीय पुत्र रिजवान 23 अप्रैल को घर से गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो पिता ने थाने में तहरीर दी थी। लापरवाह थाना पुलिस ने 25 अप्रैल को अपहरण का मामला दर्ज किया था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे प्रधान के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक गड्ढे में रिजवान का शव दबा हुआ था। उसके पैर का कुछ हिस्सा दिखने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें