फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर का लुटेरा गतका कोच साथियों संग गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के पास से हथियार और चार चोरी के मोटरसाइकिल बरामद
लुधियाना में शराब ठेके के कारिंदे को लूटा, बरनाला में शैलर में की थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
संगरूर के गांव कांझला के रहने वाला गतका कोच कुलवंत सिंह उर्फ काला लुटेरा गिरोह का सरगना निकला। थाना दो नंबर डिवीजन की पुलिस को एनआईएस चौक पर नाके के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त गतका कोच और उसके सात साथियों को धर दबोचा। गतका कोच के गिरोह के सभी साथी गतका खेलते हैं। साथ में लूट व चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते थे। इस गिरोह ने मुख्य तौर पर लुधियाना में शराब ठेके के कारिंदे को लूटने और बरनाला में शैलर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
एसएसपी डा. एस भूपति ने बताया कि डीएसपी सिटी वन सौरभ जिंदल की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ काला, बुधदास उर्फ दिलबाग दोनों निवासी गांव कांझला जिला संगरूर, गुरमीत सिंह उर्फ टांडी, सुरिंदर पाल सिंह उर्फ आकाश दोनों निवासी महिलखुर्द थाना महिलकलां जिला बरनाला, सुखविंदर सिंह उर्फ गगा निवासी मागेवाल थाना ठुलीवाल जिला बरनाला, लवप्रीत सिंह उर्फ लवली उर्फ बीरा निवासी ठुलीवाल जिला बरनाला, परविंदर सिंह उर्फ निंहग निलासी धोलकला थाना मलोद जिला लुधियाना, चमकौर सिंह निवासी चंगाल संगरूर को गुप्त सूचना के आधार पर पुरानी डकाला चुंगी पटियाला से शीशमहल कालोनी पटियाला को जाती चुंगी से करीब 200 गज की दूरी पर खाली जगह से गिरफ्तार किया। आरोपी वहां बैठकर लूट की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से चार किरपान, दो लोहे की पाइप, एक डंडा और चार चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए गए। यह मोटरसाइकिल आरोपियों ने महिंदरा कालेज पटियाला, गांव कंगनवाल और ठुलीवाल से चोरी किए थे। पूछताछ में सामने आया कि 27 दिसंबर 2017 की रात को आरोपियों ने गांव रसीन के शराब के ठेके पर वहां के कारिंदे से मारपीट करके शराब, 3500 रुपये और मोबाइल छीना था। इस संबंधी थाना रायकोट जिला लुधियाना की ओर से केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने गांव गुमटी के शैलर सेट एक क्वालिस गाड़ी चोरी की थी। जिस संबंधी थाना ठुलीवाल जिला बरनाला में पहले ही केस दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें