फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफियाओं ने घर में लगाई आग

विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कल्हौर पछां निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के दरवाजे पर बुधवार रात भू-माफिया ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घर में मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आग को बुझाया। गुरुवार को पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कल्हौर पछां निवासी घनश्याम सिंह गुजरात में पुलिस सेवा में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होने गांव वापस लौट कर भू-माफियाओं व खनन माफियाओं के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया। अभी तक वह काफी भूमि कब्जा मुक्त करा चुके हैं। इसके चलते भू-माफिया और खनन माफिया उनसे रंजिश मानते हैं।

कई बार मुकद्मा वापसी को लेकर जान से मारने की धमकी भी मिल चुकीं हैं। बुधवार को वह रिश्तेदारी में थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव भटानी गए हुए थे। घर में पत्नी और पुत्रवधू मौजूद थे। रात करीब 12.30 बजे भू-माफियाओं ने दरवाजे पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन


पत्नी ने जब छत पर खडे़ होकर शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने आग को बुझाया। गुरुवार को एसपी राजेश एस को प्रार्थना- पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें