फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही को पीटने वाली छह महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार महिलाएं
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। थाना परिसर में गुरुवार को तैनात संतरी महिला कांस्टेबल से गिहार कालोनी की महिलाओं द्वारा मारपीट के मामले में पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के लिए महिला थाना पुलिस और पीएसी, 50 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ गिहार कालोनी में छापामार कार्रवाई की। आरोपी महिलाओं को जेल भेजा गया है।

एटा पुलिस ने गुरुवार को थाना पुलिस के साथ मिलकर कस्बा की गिहार कालोनी में छापामार कर वारंटी अर्जुन को पकड़ा था। इससे गुस्साई आरोपी के परिवार की महिलाएं गिहार कालोनी की महिलाओं के साथ कोतवाली में घुस गईं।
विज्ञापन


यहां संतरी के रूप में तैनात महिला कांस्टेबल ज्योति ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो महिलाओं ने कांस्टेबल को पीट दिया। महिला कांस्टेबल ने गिहार कालोनी निवासी आरोपी की बहन चांदनी, सुनीता, मां तारावती, भाई ओमकार, चंदन, बबलू सहित 16 अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शनिवार दोपहर पुलिस कप्तान के निर्देश पर सीओ सिटी राजेश चौधरी के निर्देशन में महिला थानाध्यक्ष नीता सिंह, औंछा थानाध्यक्ष एसआर गौतम ने पुलिस बल के साथ गिहार कालोनी में छापामार कार्रवाई की। यहां सुनीता, चांदनी, तारावती सहित सीता, गंगा को पकड़ लिया।

छापामार कार्रवाई के दौरान महिला पुलिस को आरोपी के घर में बैठी 10 महिलाएं मिलीं। इनमें से छह आरोपी महिलाओं की शिनाख्त करने के बाद चार महिलाओं को छोड़ दिया। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने कहा कि किसी भी निर्दोष को नहीं पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें