फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 निर्माण तोड़े, छह ट्रक सामान जब्त

Wed, 15 Jul 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन की संयुक्त टीम ने एमजी रोड से खंदारी चौराहा की ओर से कार्रवाई की। अभियान रात 11 बजे तक चलता रहा। टीम ने करीब 200 निर्माण ध्वस्त किए। छह ट्रक सामान जब्त किया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान और नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव राठी पुलिस फोर्स के साथ दोपहर करीब दो बजे एमजी रोड पर रामरघु हास्पिटल के पास पहुंच गए। टीम को देख चर्च रोड से लेकर खंदारी, मऊ चौराहा तक जो भी अस्थायी अतिक्रमण था लोगों ने खुद ही हटा लिया। लोगों अपने निर्माण भी तोड़ना शुरू कर दिया। उधर, प्रशासन की टीम ने दो जेसीबी की मदद से चर्च रोड पर नालों को पाटकर हो रहे निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने प्रशासन से समय मांगा उनको गुरुवार तक की मोहलत दे दी गई।

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि रात 11 बजे तक 200 निर्माणों को ध्वस्त किया गया है। देर रात तक मलबा उठाने का काम चलता रहा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुगल पुलिया से नवलगंज होते हुए शिल्पग्राम की ओर अभियान चलेगा।
विज्ञापन



नजूल की पांच बीघा जमीन मुक्त कराई
डीएम आवास के पीछे मोहनपुरा में नजूल की करीब पांच बीघा जमीन को प्रशासन ने सोमवार को मुक्त कराया है। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान ने बताया कि सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। यहां मुर्गी पालन, बिल्डिंग मेटेरियल और चांदी सफाई का कार्य किया जा रहा था। कब्जा करने वालों को कई बार जमीन खाली करने के लिए कहा था। टीम ने सोमवार को सभी अवैध कब्जे ध्वस्त कर दिए हैं।

ईद तक टल सकता है अभियान
शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान की जनता सराहना कर रही है, लेकिन प्रशासन अभियान को कुछ दिन के लिए स्थगित करने पर विचार कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ईद तक अभियान रोका जा सकता है, लेकिन अभी इस पर निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें