फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की थ्रेसर की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव नवादा में खेत पर गेहूं की मढ़ाई करते समय वृद्धा की थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन वृद्धा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव नवादा निवासी राजरानी (65) शुक्रवार की सुबह खेत पर गेहूं की मढ़ाई करने गई थी। उनके साथ पुत्र रवि और अन्य परिवार के लोग भी मौजूद थे। करीब 10 बजे ट्रैक्टर में लगे थ्रेसर से गेहूं की मढ़ाई करते समय अचानक वृद्धा की साड़ी थ्रेसर के कटर में चली गई। अचानक लगे झटके से वृद्धा की गर्दन कटर में समा गई। अचानक हुए हादसे परिजन घबरा गए। आनन-फानन में घायल वृद्धा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें