फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल तिराहे के पास देसी पिस्टल सहित युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जेल तिराहा के पास एक यूपी पुलिस लिखी वैन को घेराबंदी कर रोक लिया। साथ ही गाड़ी में ब्योंति खुर्द निवासी युवक के कब्जे से पुलिस ने देसी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस आरोपी और वैन सवार अन्य लोगों को थाने ले गई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सिविल लाइन चंद्रप्रकाश और चौकी रेलवे गेट प्रभारी राजकुमार गोस्वामी ने मिली सूचना पर सोमवार शाम जेल तिराहा के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। मार्ग से गुजर रही यूपी पुलिस लिखी वैन को रुकने का इशारा किया। मगर चालक ने वैन को भगा दिया। पुलिस ने कुछ दूरी पर गाड़ी को घेराबंदी कर रुकवा लिया। गाड़ी चला रहे युवक की तलाशी के दौरान पुलिस को एक देसी पिस्टल व तीन कारतूस मिले।

उसने अपना नाम प्रवेश पुत्र हाकिम सिंह निवासी गांव ब्योंति खुर्द बताया। वहीं एक बुजुर्ग सहित दो लोग वैन में बैठे थे। पुलिस सभी को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि बुजुर्ग व वैन सवार दूसरे व्यक्ति की कोई भूमिका नहीं पाई गई। उन्हें जांच के बाद छोड़ दिया गया है। लिखापढ़ी के बाद आरोपी प्रवेश को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें