फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र में गांव मदनापुर के समीप नीम के पेड़ पर शादी में सजावट का काम करने वाले युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं चीरघर पहुंचे परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि वे इसकी कोई वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन



थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगथरा का रहने वाला सर्वेश चौहान (34) अविवाहिता था। वह शादी में सजावट करने का काम करता था। साथ ही अक्सर गांव हरीपुर निवासी कृपाल सिंह के घर पर रहता था। चार दिन पूर्व वह घर आया था। कुछ देर रुकने के बाद वापस चला गया था।

बुधवार सुबह गांव मदनापुर के समीप नीम के पेड़ पर उसकी लाश गमछे के फंदे से लटकती मिली। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा, तो वे सन्न रह गए। गांववालों ने इसकी जानकारी चौकी कुसमरा पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आकर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन मौजूद कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर सका, तो पुलिस शव सील करके चीरघर में रखवा दिया।

कुछ देर बाद चीरघर पहुंचे गांव नगथरा निवासी अरविंद सिंह ने शव की पहचान छोटे भाई सर्वेश के रूप में की। उनका कहना था कि किसी से रंजिश नहीं थी। पर, जिन हालात में शव मिला है कि उससे लगता है कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया है। क्योंकि उसे स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पैर जमीन को छू रहे थे।

वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें