फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
रेप का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टूंडला। शनिवार सुबह घर से स्कूल जा रही एक छात्रा को शोहदे झाड़ियों में खींच ले गए। दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह छात्रा उनके चंगुल से बचकर घर पहुंची। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


लाइनपार क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय एक छात्रा मनोरंजन केंद्र के निकट स्थित एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। वह शनिवार सुबह सात बजे करीब घर से पैदल स्कूल के लिए निकली थी। रेलवे न्यू कॉलोनी में मालगोदाम के पास पहुंची तो वहां चार युवक एक युवती से अश्लील हरकतें कर रहे थे।

तभी युवकों ने उसे देख लिया। इसके बाद उसे भी झाड़ियों में खींच कर ले गए। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूट कर घर पहुंची। परिवारीजनों को जानकारी दी तो वह थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस छात्रा को लेकर शोहदों की तलाश में गई लेकिन वह नहीं मिले। चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें