फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बूथ के सामने चौकीदार की हत्या कर लूटपाट

विज्ञापन
murder
विज्ञापन
आगरा। थाना शाहगंज की साकेत कालोनी में पुलिस बूथ के सामने शनिवार रात को रिटायर्ड इंजीनियर बृजेश जैन की कोठी में चौकीदार की हत्या कर लूटपाट की गई। रविवार सुबह वारदात का पता चलने पर कालोनी में सनसनी फैल गई। ि
विज्ञापन

रटायर्ड इंजीनियर का परिवार मुंबई गया हुआ है। कोठी से लाखों के जेवरात और कैश लूटने की आशंका जताई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाशने के प्रयास में लगी है।

कोठी नंबर एक, साकेत कालोनी निवासी बृजेश जैन के भाई डा. विकास जैन गोविंद नगर में रहते हैं। वहीं पर उनका हास्पिटल भी है। बृजेश की कोठी के बाहर ही मलपुरा के गांव बरौदा सदर निवासी रामभरोसे (65) कई साल से चाय और पान मसाला की ठेल लगाते थे। रिटायर्ड इंजीनियर उस पर भरोसा करते थे।
विज्ञापन


बृजेश 16 जुलाई से पत्नी विभूति के साथ मुंबई में रहने वाले बेटे से मिलने गए हुए हैं। उन्होंने घर की चौकीदारी और देखभाल का जिम्मा रामभरोसे को दे रखा था। बृजेश मुंबई जाने पर रामभरोसे को घर की चाबियां देकर गए थे। कुत्ते की देखभाल भी वही करता था। रामभरोसे कोठी में पहली मंजिल पर बने कमरे में सोता था।

रविवार सुबह सात बजे तक रामभरोसे के ठेल नहीं लगाने पर उसका बेटा गजेंद्र कोठी में देखने आया। कमरे में रामभरोसे की लाश मिली। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। घर में चार कमरे खुले पड़े थे। अलमारी भी खुली पड़ी थीं।

सूचना पर डा. विकास जैन आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन किया। आशंका जताई जा रही है कि घर से लाखों के जेवरात लूटे गए हैं। चौकीदार के जागने पर उसकी हत्या कर दी गई। रिटायर्ड इंजीनियर के आने पर ही सामान का आंकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें