फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से मोबाइल चुराती महिलाएं सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के स्टेशन रोड स्थित दुकान से मोबाइल चोरी करते हुए तीन युवतियां सीसीटीवी में कैद हो गईं हैं। युवतियों के जाने के बाद शक होने पर दुकानदार ने फुटेज देखे तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल खरीदने के बहाने आईं तीन युवतियां कैमरे में मोबाइल चुराते हुए दिखीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कालोनी निवासी लोकेंद्र गौर की कालोनी गेट के बाहर ही मोबाइल की दुकान है। मंगलवार की शाम को तीन युवतियां मोबाइल खरीदने के लिए आईं थीं। लोकेंद्र उन्हें मोबाइल दिखाने लगे। कई मोबाइल देखने के दौरान एक युवती ने चालाकी से डिब्बे समेत एक मोेबाइल चुरा लिया।

काफी देर तक मोबाइल देखने के बाद तीनों दुकान से निकल गईं। शक होेने पर जब लोकेंद्र ने सीसीटीवी के फुटेज देखे तो उन्हें मोबाइल चोरी की जानकारी हुई। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाने में तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि फुटेज के आधार पर युवतियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें