फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक जमीन पर मकान निर्माण से तनातनी

विज्ञापन
जमीन को लेकर बवाल
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में विवादित भूमि पर धार्मिक स्थान के निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोगों में मंगलवार शाम तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया। विवादित स्थल पर दीवार भी खड़ी करा दी गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में एक स्थान पर धार्मिक स्थान के निर्माण को लेकर एक समुदाय लगातार विरोध कर रहा है। मंगलवार को जब उक्त स्थल पर निर्माण कार्य की शुरुआत हुई तो दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए।

तनाव की स्थिति बनने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाकर बातचीत की गई। सहमति बनने के बाद दोनों के बीच लिखित समझौता कराकर विवाद को शांत कराया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि उक्त स्थान पर जो विवाद था वह शांत हो गया है। जिस जगह को लेकर विवाद था उस पर एक दीवार भी बनवा दी गई है। अब वहां विवाद जैसी कोई भी स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें