फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर, नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
टूंडला। शादी होकर ससुराल पहुंची दुल्हन, दूल्हे को छोड़ प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। यही नहीं गहने, लाखों की नकदी भी अपने साथ ले गई है। दुल्हन के पिता ने प्रेमी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सुभाष चौराहे स्थित एक मोहल्ले में रविवार को दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल टूंडला आ गई थी। देर रात दूल्हा जब कमरे में पहुंचा तो दुल्हन वहां नहीं थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वो दिखाई नहीं दी।

बाद में पता वो अपने साथ गहने, हजारों की नकदी ले गई है। जानकारी पर सुबह मायके पक्ष लोग भी ससुराल आ गए। दुल्हन के पिता ने उसके प्रेमी पिंटू निवासी कोठी चौराहे के पास कृष्णा नगर फिरोजाबाद के विरुद्ध पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही दुल्हन को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें