फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी में उलझा किसानों का सम्मान, खाते बंद कैसे हो भुगतान, किसान परेशान

विज्ञापन
बैंक घोटाला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कासगंज। ग्राहक सेवा केंद्र के घोटाले में उलझे तमाम किसानों के ‘सम्मान’ को भी धक्का लगा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलीं पहली दो किश्तें घोटालेबाज ने हजम कर लीं और अब खाते बंद हो गए हैं। ऐसे में अगली किश्त आना संभव नहीं है।
विज्ञापन


किसान विकास खंड कार्यालय के चक्कर लगाकर खाते बदलवाने को प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, लेकिन पंजीकृत खाता नंबर नहीं बदल पा रहे हैं। एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र गोरहा पर केंद्र संचालक ने बड़ी घोटालेबाजी की। मामले में तीन स्तर पर जांच हुई, लेकिन ओरियल कंपनी की हठधर्मिता के चलते जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।

ऐसे में उपभोक्ता भुगतान के लिए परेशान हैं। वहीं तमाम किसानों ने ग्राहक सेवा केंद्र गोरहा पर खुलवाए खातों का नंबर प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत पंजीकृत करा दिया था। इन खातों में चुनाव से पहले आए दो-दो हजार रुपये की दो किश्तों को तो घोटालेबाज ने हजम कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद मामला सामने आने पर किसानों ने खाते बंद करा दिए और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत खाता बदलवाने को प्रार्थनापत्र दिए। विकासखंड कार्यालय पर किसान चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन योजना में पंजीकृत खातों का नंबर नहीं बदल पा रहा है। किसान सुरेश पाल, बुध पाल, हरीश आदि का कहना है कि विकासखंड कार्यालयों में अब प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पंजीकृत खाता नंबर नहीं बदले जा रहे। अगली किश्त का भुगतान होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें