फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। एटारोड स्थित एक मकान पर सोमवार को कब्जे को लेकर दो पक्षों में फसाद हो गया। झगड़ा की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। किसी तरह पुलिस ने भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर और पुलिस बल पहुंचा तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


राधा नगर निवासी प्रेमबाबू गुप्ता, श्याम पचौरी के बीच मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में भी दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। दो दिन पूर्व भी कुसमा गुप्ता ने श्याम पचौरी व उनके परिजनों के विरुद्ध ताला तोड़कर कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार देर शाम करीब 8.30 बजे दोनों के बीच फिर से मकान पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर से पथराव होने लगा।

झगड़े की सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक अलवीना खान, कांस्टेबिल सत्यभान, वीरेन्द्र सिंह व रूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को पकड़ना चाहा तो उन्होंने पुलिस टीम पर ही पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने प्रेमबाबू गुप्ता, कुसुमा गुप्ता उनके पुत्र आकाश और दूसरे पक्ष के श्याम पचौरी, पत्नी रजनी शर्मा निवासी राधा नगर, एटारोड टूंडला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस टीम पर हमला करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

ज्ञानेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, टूंडला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें