फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिलाओं से नकदी जेवर लूटे

विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन
मैनपुरी- बेवर। जीटी रोड पर बेखौफ बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठकर जा रहीं महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए जेवर व नकदी लूट ली। विरोध करने पर चालक से भी मारपीट कर पांच हजार लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के टीचर्स कालोनी निवासी नीलम मिश्रा बुधवार की दोपहर कालोनी निवासी सरोज पांडे के साथ गांव रसूलाबाद रिश्तेदारी में जा रहीं थीं। दोनों ने अस्पताल तिराहा के पास ई-रिक्शा किया और बैठ गईं। रिक्शा जब रसूलाबाद छिबरामऊ लिंक रोड पर पहुुंचा तभी पीछे से आए अपाचे सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर रिक्शा रुकवा लिया। जब तक कोई कुछ समय पाता बाइक सवार लुटेरों ने ई-रिक्शा चालक दीप सिंह निवासी मोहल्ला मिरकिचिया पर तमंचा तान दिया।

महिलाओं ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने नीलम मिश्रा को तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया। सोने की जंजीर, कान की झुमकी, सरोज पांडे से सोने की चेन लूट ली। लुटेरे ई-रिक्शा चालक की जेब में रखी पांच हजार की नकदी भी लूट ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ितों के मुताबिक अपाचे सवार लुटेरों ने चेहरे पर कपड़े बांध रखे थे। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से पूछताछ के साथ लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें