फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाने के बाद की थी सिंधु की हत्या

विज्ञापन
हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। आवास विकास निवासी युवक की हत्या करने का जुर्म कबूल करने वाले आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने जेल भेजा है। पुुलिस शव की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


20 फरवरी को शहर के आवास विकास कालोनी निवासी जयराम का पुत्र सिंधु गायब हो गया था। थाने में शिकायत दिए जाने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। इस दौरान सिंधु के परिजनों को एक पत्र भी मिला था। इसमें किसी काम से बाहर जाने की बात कही थी, लेकिन परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए थे।

इस बीच पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सुधीर, रमाकांत व एक अन्य को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की। पुलिस के अनुसार सुधीर ने हत्या कर शव को रामनगर नहर में फेंकने का जुर्म कबूल किया है। बताया था कि शहर में एक स्थान पर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद रामनगर में गला दबाकर हत्याकर नहर में फेंक दिया था। शनिवार को पुलिस ने मृतक की चप्पलें आदि बरामद करने के बाद आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन


सिंधु की हत्या के आरोपी सुधीर के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को जेल भेजने से पहले मेडिकल कराया गया। इस दौरान दौरान सुधीर के शरीर पर 14 चोटें मिलीं। वहीं, फ्रैक्चर होने की संभावना भी जताई गई। इसके लिए एक्सरे करवाया गया है। इसके बाद फ्रैक्चर की बात स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें