फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 25 हजार का इनामी हत्यारोपी किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखबाद, इटावा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो---25
---------
पच्चीस हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
उद्योगपति की पत्नी और पुत्र की हत्या में था नामजद, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। अवध नगर निवासी उद्योगपति की पत्नी और पुत्र की हत्या व लूट के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उक्त हत्याकांड का खुलासा आज भी कुछ सवालों के बीच लोगों के गले नहीं उतर सका है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर स्थित तापड़िया मिल में 11 जनवरी 2018 की रात उद्योगपति के पुत्र मुरली मनोहर तापड़िया की हत्या कर दी गई थी। सिर पर तवे से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था। वहीं, गंभीर घायल मां बसंती देवी की कुछ दिन बाद सैफई में मौत हो गई थी। हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। इस बीच खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के नौकर सिनोद के भतीजे राहुल कश्यप निवासी मोहल्ला खरगजीत नगर हाल निवासी कुइयां फूट थाना मऊदरवाजा फर्रुखबाद को हत्या व लूटकांड का मास्टर माइंड बताया था। पुलिस के अनुसार राहुल ने साथी नरेश उर्फ अजय शाक्य निवासी गांव उझयानी थाना सैफई जनपद इटावा और अजय उर्फ शक्ति कपूर निवासी गांव चाचीपुर थाना राजेपुर फर्रुखाबाद हाल निवासी राठी मिल के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने राठी मिल निवासी अजय राजपूत व उसकी मां कांती देवी को भी आरोपी बनाया था। उक्त खुलासे को लेकर पुलिस ने जो कहानी व आरोपी सामने लाए, वह किसी के गले नहीं उतर सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल उक्त मामले में फरार चल रहे आरोपी विनोद कश्यप निवासी निवासी कुइयां पूठ थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद की गिरफ्तारी पर एसपी अजय शंकर राय ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। रविवार की सुबह एसएसआई संजेश कुमार ने रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी करने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें