फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया की तीन करोड़ की संपति सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अवैध कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक शराब माफिया की संपत्ति जब्त की गई। कार्रवाई को करहल और कोतवाली पुलिस ने गोलाबाजार में अंजाम दिया। इससे पूर्व भी कई शराब माफियाओं पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गोलाबाजार निवासी शराब माफिया सुरेंद्र यादव पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। वहीं अभियान के तहत पुलिस ने उसकी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बुधवार को करहल और कोतवाली पुलिस ने गोलाबाजार स्थिति मकान, गोदाम व दो कार सहित करीब तीन करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया।

कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अवैध कारोबार को जड़ से मिटाने का अभियान लगातार जारी है। किसी भी तरह का अवैध धंधा जनपद में नहीं होने दिया जाएगा। अपराधियों को हर हाल में सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें