फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आनर किलिंग तो नहीं तस्लीम की हत्या

विज्ञापन
हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। गांव करपिया निवासी तस्लीम ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उसकी जेब से मिले गैर समुदाय की युवती के फोटो ऑनर किलिंग की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तेजी के साथ जांच में जुटी है। हत्यारों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


बनकियान गांव निवासी 20 वर्षीय तस्लीम का शव घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित पट्टे की जमीन पर झोंपड़ी के नीचे फंदे से लटकता मिला था। जानकारी मिलने के बाद परिजनों की ओर से खुदकुशी करने की बात कही थी, लेकिन वजह को लेकर वह भी कुछ नहीं बता सके थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आने के बाद परिजन भी सकते में आ गए हैं। उधर जिस युवती के फोटो मृतक की जेब में मिले हैं, वह गैर समुदाय की है। इससे लगता है कि घटना ऑनर किलिंग भी हो सकती है। वहीं पुलिस अभी आनर किलिंग की बात को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है, जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा, जो भी दोषी होगा उसको जेल भेजा जाएगा। मृतक तस्लीम की जेब में जिस गैर समुदाय की युवती के फोटो मिले हैं, वह युवती कौन है और इस समय कहां है, यह पता लगाना पुलिस के लिए बेहद जरूरी है। अगर यह ऑनर किलिंग की घटना है तो कहीं न कहीं युवती की जान का भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आए हैं, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रेम प्रसंग को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें