फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला घोंटकर की गई थी हत्या

विज्ञापन
हत्या के बाद बिलखती परिजन - फोटो : amar ujala demo
विज्ञापन
मैनपुरी-घिरोर। गांव रतवा निवासी विवाहिता की हत्या गला घोंट कर की गई थी। गुरुवार की शाम शव घर में फंदे से लटकता मिला था। जानकारी मिलने के बाद पहुंचेे परिजनों ने ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र के गांव बहरामऊ निवासी वीर सिंह ने वर्ष 2016 में पुत्री स्नेहलता की शादी थाना क्षेत्र के गांव रतवा निवासी राहुल कुमार के साथ की थी। गुरुवार की शाम विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला, सुरालीजन वहां से भाग चुके थे। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार कर रही थी। देर रात थाने पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पुत्री ने कई बार बताया कि ससुरालीजन दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

इसके बाद उन्होंने ससुरालीजनों को समझाया भी था, मगर वह लोग नहीं माने। दो दिन पूर्व भी पुत्री के साथ मारपीट की गई थी। गुरुवार को पति राहुल, ससुर कमलेश, सास गुड्डी देवी के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कही गई है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें