फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने अवैध शराब बनाने वालों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
अवैध शराब - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। आपरेशन कच्ची शराब के तहत मंगलवार को आबकारी की टीम ने शहर में अवैध कच्ची शराब के बिक्री स्थलों पर छापेमारी की। पुलिस को कार्रवाई के दौरान कच्ची शराब बरामद हुई, लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री की ओर से जारी आदेशों के क्रम में प्रशासन लगातार आपरेशन कच्ची शराब चला रहा है। जिले भर में पुलिस व आबकारी की टीम छापेमार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को आबकारी निरीक्षक योगेश कुमार के निर्देशन में टीम ने अवैध शराब के बिक्री स्थल गांव सिकंदरपुर, अस्यौली और नगरिया में कार्रवाई की। इस दौरान कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। गांव नगरिया से पुलिस को कुछ लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि आपरेशन लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। वहीं थाना कुरावली पुलिस ने गांव उम्मेदपुर के पास काली नदी किनारे कार्रवाई की। पुलिस को देख दो आरोपी भाग गए, वहीं एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को थाना पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए वहां संचालित हो रहीं अवैध शराब की भट्टी तोड़ कर नष्ट कर दी। पुुलिस ने मौके से विद्याधर निवासी गांव उम्मेदपुर को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 800 ग्राम यूरिया व कच्ची शराब मिली। उसने भागे हुए साथियों के नाम दुर्वेश और रतनपाल बताया है। पुलिस ने अवैध शराब बनाने के उपकरण आदि भी बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें