फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा क्षेत्र के ग्राम नगला भादों के समीप बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इसमें चाऊमीन विक्रेता सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थाना नारखी के गांव नगला खेरिया निवासी धर्मेंद्र (27) पुत्र बनी सिंह थाना जसराना क्षेत्र के कसबा मुस्तफाबाद में वह चाऊमीन का ठेला लगाने का काम करता है। रविवार होने के कारण धर्मेंद्र ने ठेला नहीं लगाया था वह बाइक से मुस्तफाबाद गया था। शाम को वापस घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में मिले एक व्यक्ति को और बैठा लिया था।
वह जैसे ही थाना फरिहा के नगला भादौं की पुलिया के समीप ही पहुंचा था कि तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो सवारों ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने तत्काल डायल 100 पर हादसे की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को जिला अस्पताल भेजा है। मृतक धर्मेंद्र के तीन बेटियां लक्ष्मी, दीदी एवं मोटी है। थानाध्यक्ष फरिहा ने कहा कि सड़क हादसे में एक मृतक की शिनाख्त हो गई। जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात बुलैरो सवारों ने टक्कर मारी है। इसके कारण उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है।