फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौकशी की आशंका पर विहिप कार्यकर्ताओ ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप कार्यकर्ताओं का थाने में हंगामा, दिया धरना
विज्ञापन

गाय ले जा रहे युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला
सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
अछनेरा। गोकशी के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अछनेरा थाने पर हंगामा किया। लगभग एक घंटे तक थाना परिसर में कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। विहिप जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन के बाद विहिप कार्यकर्ता थाने से हटे।
विज्ञापन

विहिप के जिलामंत्री महेश शर्मा गुरुवार की सुबह साथी कन्हैया के साथ खेत पर जा रहे थे। गाय को ले जाने वाले युवको को रोक कर पूछताछ की, तो कुछ युवकों ने कन्हैया के साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी होने पर बडी संख्या में विहिप कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने एक घंटे तक थाने पर धरना दिया। हंगामा देख थाना प्रभारी निरीक्षक ने विहिप कार्यकर्ता कन्हैया की तहरीर पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष आदित्य फौजदार, प्रशांत गौतम, गोविंद चौधरी, प्रवीन बिंदल, नीरज जादौन, पवन छौकर सभासद, भूपेश छौकर, हर्ष शर्मा, भूरा सभासद, ओम सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें