फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-34 राहुल चौधरी (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- मृतक सिपाही बुलंदशहर जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन



फोटो-34 राहुल चौधरी (फाइल फोटो)
----
मांट में तैनात सिपाही की हादसे में मौत
छुट्टी लेकर शादी में शामिल होने जा रहा था घर, खुर्जा-जेबर मार्ग पर हुआ हादसा
बुलंदशहर के गांव रानापुर निवासी सिपाही की दो माह पहले ही हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
मांट (मथुरा)।
थाना मांट में तैनात बुलंदशहर के गांव रानापुर निवासी सिपाही की बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन की छुट्टी लेकर बाइक से घर जा रहा था। खुर्जा-जेबर मार्ग पर उनकी बाइक में पीछे से ट्रक की टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के स्याना थाने के गांव रानापुर निवासी राहुल चौधरी पुत्र जितेंद्र सिंह थाना मांट में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। हादसे में सिपाही की मौत की सूचना पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा और अन्य सिपाही मृतक के गांव पहुंच गए। एसएसआई गिरीश कुमार ने बताया कि सिपाही राहुल की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। दो दिन पूर्व ही उसने पुलिस लाइन से थाने में आमद कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें