फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकरार से क्षुब्ध होकर किसान ने की खुदकुशी

विज्ञापन
फंदे से लटकी लाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। पत्नी से हुई तकरार से क्षुब्ध होकर औरंगाबाद के किसान ने खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के बाहर लगे कटहल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। किसान के इस आत्मघाती कदम से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी अरविंद सिंह (26) पिता वीरभान जाटव के साथ खेती करता था।

बताया जाता है कि सोमवार को घर के सभी सदस्य जब खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। तब अरविंद का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद विवाद शांत होने पर सभी लोग सो गए। मंगलवार तड़के करीब तीन एक बार फिर से पति-पत्नी में कहासुनी हो गई।

इस दौरान गुस्सा में आकर अरविंद घर में रखा दुपट्टा लेकर दीवार कूदकर चला गया। सुबह गांव के बाहर खेत में कटहल पर उसका शव लटकता मिला है। खबर लगते ही परिवारीजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



गांव औरंगाबाद में किसान की आत्महत्या के मामले में ग्रामीणों में तमाम चर्चाएं भी हैं। दबी जुबान ग्रामीणों ने बताया कि जिस दुपट्टे से फंदा बनाया गया वह एक महिला रिश्तेदार का है। पति-पत्नी के बीच विवाद भी उसी को लेकर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें